बिहार प्रदेश जनता दल यू के निर्देशानुसार जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाने का लिया फैसला - विनोद कुमार

बिहार प्रदेश जनता दल यू के निर्देशानुसार जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाने का लिया फैसला - विनोद कुमार

बिहार प्रदेश जनता दल यू के निर्देशानुसार जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाने का लिया फैसला - विनोद कुमार

रिपोर्ट विवेक कुमार पाण्डेय 

गया - बिहार प्रदेश जनता दल यू के निर्देशानुसार इस बार जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती समारोह-20 22 प्रखंड अध्यक्ष के नेतृत्व में आयोजित किया जाएगा l जंयती समारोह के अवसर पर अति पिछड़ा वर्ग के निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया जाएगा। इसकी जानकारी प्रदेश जदयू उपाध्यक्ष विनोद कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा।
 इस बैठक की अध्यक्षता बबन चंद्रवंशी ने किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि इस बार जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती समारोह प्रखंड अध्यक्ष के नेतृत्व में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी प्रखंड में हर्षोल्लास के साथ जंयती समारोह आयोजित किए जाएंगे। श्री कुमार ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर के अधूरे सपनों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरा करने में जुटे हुए है। उनहोने कहा कि बैठक के दौरान उपस्थित लोगों को जननायक कर्पूरी ठाकुर के तैलिए चित्र सभी प्रखंड अध्यक्ष को उपलब्ध कराई गई हैं। जहानाबाद के सांसद सह अति पिछड़ा प्रकोष्ठ जनता दल यू के संरक्षक चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी के पहल पर प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कुमार ने बैठक आयोजित किया।  बैठक गांधी मंड़प में पूर्वाह्न 11 बजे से आहुत की गई हैं।उनहोने कहा कि 24 जनवरी को गया जिला के सभी प्रखंड में हर्षोल्लास के साथ जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती समारोह आयोजित की जाएगी।