नगर थानाक्षेत्र में हुए फ्लिपकार्ट गोदाम में डकैती कांड का एक अभियुक्त गिरफ्तार
नगर थानाक्षेत्र में हुए फ्लिपकार्ट गोदाम में डकैती कांड का एक अभियुक्त गिरफ्तार

गरीब दर्शन / मोतिहारी - जिला मुख्यालय के नगर थानाक्षेत्र में फ्लिपकार्ट गोदाम में अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा हथियार के बल पर डकैती की घटना को अंजाम दिया गया था। जिस संदर्भ में नगर थाना में कांड दर्ज करते हुए कांड में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु कान्तेश कुमार मिश्रा पुलिस अधीक्षक द्वारा सहायक पुलिस अधीक्षक, सदर, मोतिहारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा पूर्व में तीन अपराधियों को जेल भेजा जा चुका है एवं चार लाख नब्बे हजार दो सौ साठ रुपये बरामद की जा चूकी है। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर कांड में वांछित अभियुक्त राजा प्रताप यादव को नगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है, जिसने कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। गिरफ्तार अपराधी राजा प्रताप यादव, सा.- कटगैनवा, थाना- महुआवा, जिला, पुर्वी चंपारण के निवासी बताया जाता है। जिस पर घोड़ासहन थाना कांड सं0-151/21 ( डकैती का प्रयास) तथा चिरैया थाना कांड सं0-551 / 22 (आर्म्स एक्ट) का मामला दर्ज है। विशेष छापेमारी दल के सदस्य राज, सहायक पुलिस अधीक्षक, सदर, मोतिहारी, पुनि विश्वमोहन चौधरी, थानाध्यक्ष,नगर थाना, परि पुअनि रविराज राय, नगर थाना, पुअनि रामाशंकर सिंह यादव, नगर थाना, जिला आसूचना इकाई, पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी, नगर थाना रिजर्व गार्ड शामिल रहे।