मुखिया से रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार

मुखिया से रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार

मुखिया से रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार

गरीब दर्शन/मोतिहारी - विगत दिनों हरसिद्धि थानाक्षेत्र के घिवाढार पंचायत के मुखिया वीरेन्द्र कुमार एवं घोड़ासहन थानाक्षेत्र के श्रीपुर पंचायत के मुखिया सोनम जयसवाल के पति उदय जयसवाल द्वारा आवेदन दिया गया कि मोबाईल पर फोन करके वीरेन्द्र कुमार से एक लाख रूपया और उदय जयसवाल: से पाँच लाख रूपया रंगदारी मांगा गया, रंगदारी नहीं देने पर इनके परिवार के सदस्य की हत्या करने की धमकी दिया गया। इनके आवेदन पर कमशः हरसिद्धि थाना एवं घोड़ासहन थाना में कांड दर्ज किया गया तथा त्वरित कार्रवाई करने एवं कांड के सफल उद्भेदन हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अरेराज, थानाध्यक्ष हरसिद्धि एवं तकनिकी शाखा को आवश्यक निर्देश दिए गए। प्राप्त निर्देश के आलोक में रंजन कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी. अरेराज के नेतृत्व में थानाध्यक्ष हरसिद्धि थाना द्वारा तकनिकी साक्ष्यों के आधार पर रंगदारी की मांग करने वाले व्यक्ति फरहान खान, पे मंजर आलम, सा० भठनहिया थाना दरपा को मोतिहारी को रेलवे स्टेशन से मोबाईल के साथ गिरफ्तार किया गया है। वहीं छापामारी दल में रंजन कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अरेराज, पु०अ०नि० महेन्द्र कुमार, थानाध्यक्ष हरसिद्धि, परि० पु०अ०नि० अमित कुमार, हरसिद्धि थाना, सिपाही चिरंजीवी, तकनिकी शाखा, रिजर्व गार्ड, हरसिद्धि शामिल रहे।