योद्धाओं के हेलिकॉप्टर दुर्घटना के कारणों का खुलासा सैन्य सुरक्षा के मद्देनजर अनिवार्य
योद्धाओं के हेलिकॉप्टर दुर्घटना के कारणों का खुलासा सैन्य सुरक्षा के मद्देनजर अनिवार्य

सत्येन्द्र कुमार शर्मा, प्रधान संपादक।
भारत के अतिविशिष्ट यात्रियों योद्धाओं व सेना के विमान के दुर्घटना के कारणों से पर्दा हटाया जाना अनिवार्य है।यदि हेलिकॉप्टर में तकनीकी गड़बड़ी हुई तो उड़ान से पहले जांच हुआ था या नहीं। जांच पड़ताल होने के बाद दुर्घटना ग्रस्त होना अथवा जांच पड़ताल नहीं होने पर दुर्घटना ग्रस्त होना दोनों ही परिस्थितियों में सैन्य सुरक्षा के मद्देनजर खामी उजागर करने की जरूरत है। योद्धा दंपति रावत सहित अन्य योद्धाओं के असामयिक निधन की जांच सुरक्षा के ख्याल से अनिवार्य है। जांच पड़ताल और परिणाम की जानकारी के ताक मेंं भी शोकाकुल राष्ट्र के नागरिक है। सवाल हेलिकॉप्टर में गड़बड़ी को लेकर है या त्रुटि प्रायोजित है। षड्यंत्र भी होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। फलत: विमान दुर्घटना से असामयिक निधन की जांच अनिवार्य बन गया है। देश के महान योद्धा विपिन रावत उनकी अर्द्धागिंनी संग अन्य योद्धाओं का विमान दुर्घटना में निधन से राष्ट्र के लोग शोकाकुल हो अपनी श्रद्धांजली अर्पित कर रहें हैं।
देश सुरक्षा के योद्धा विपिन रावत अपनी पत्नी एवं अन्य सहयोगी के साथ विमान दुर्घटना में मारे गए राष्ट्र के लोग दुखी हो आज भी उनको श्रद्धासुमन अर्पित कर रहें हैं। अत्यंत पीड़ादायक एक दुर्भाग्यपूर्ण विमान दुर्घटना में (Chief_of_Defence_Staff_CDS) प्रधान सुरक्षा कर्मी जनरल विपिन_रावत का निधन हो गया। मौके पर साथ में उनकी धर्मपत्नी (President AWWA) श्रीमती मधुलिका रावत अन्य सैन्य सहयोगी ब्रिगेडियर (L S Lidder) ले कर्नल हरजिंदर सिंह,(NK) गुरसेवक सिंह,(NK) जितेन्द्र कुमार, लांस नायक (L/NK) विवेक कुमार,(L/NK B Sai) तेजा हवलदार सतपाल भी साथ में थे और साथ में ही दुर्घटना में मौत हुई है।
यह घटना तमिलनाडू के कन्नूर मेंं हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुई है। भारत के सी ,डी,एस जनरल श्री बिपिन रावत एवं उनकी धर्म पत्नी का निधन अत्यन्त दुःखद बताया जा रहा है।
राष्ट्र के लोग उन्हें एक उत्कृष्ट सैन्य अघिकारी के रूप में सदैव याद करेंगे। विमान दुर्घटना में असामयिक निधन राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है। लोग ईश्वर से उन तमाम योद्धाओं के लिए विनम्र आरजू करते हुए दिवंगत आतमाओं को अपने चरणों में जगह देने एवं शोकाकुल परिवार को इस विपदा-दःख को सहने की अपार शक्ति देने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। विनम्र श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा हुआ है साथ ही दुर्घटना के कारणों को भी जानकारी की मांग कर रहे हैं।