पीडब्ल्यूडी की बैठक में दिव्यांग जनों की समस्याओं पर चर्चा 

पीडब्ल्यूडी की बैठक में दिव्यांग जनों की समस्याओं पर चर्चा 

पीडब्ल्यूडी की बैठक में दिव्यांग जनों की समस्याओं पर चर्चा 

पीडब्ल्यूडी की बैठक में दिव्यांग जनों की समस्याओं पर चर्चा 


गरीब दर्शन

हाजीपुर  :: वैशाली  जिला पदाधिकारी एवं बिहार पी.डब्लू.डी. संघ की बैठक यशपाल मीणा जिला पदाधिकारी वैशाली के कार्यालय कक्ष में सम्पन्न हुआ। पी.डब्लू.डी. संघ के सदस्यों द्वारा दिव्यांगजनों की समस्याओं के संबंध में विस्तृत चर्चा की गयी। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा उन्हें आश्वस्त किया गया कि वे उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराएंगे। बैठक में शामिल एक दस वर्ष के बच्चे प्रत्युष कुमार (बहु दिव्यांगता से ग्रसित ) पिता श्री ब्रजकिशोर कुमार पटेल, ग्राम- हिलालपुर प्रखंड-हाजीपुर, वैशाली को तत्काल एक व्हील चेयर उपलब्ध कराने हेतु सहायक निदेशक पिंकी कुमारी को निर्देश दिया गया एवं नियमानुसार उनके द्वारा बच्चे को व्हीलचेयर उपलब्ध करा दिया गया।उक्त बैठक में जिला पदाधिकारी, वैशाली, अपर समाहर्त्ता, वैशाली, पूर्व राज्य निःशक्तता आयुक्त सहायक निदेशक, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, वैशाली एवं पीडब्लूडी० संघ के सदस्य उपस्थित थे।