हिन्दी दैनिक गरीब दर्शन का प्रथम स्थापना दिवस : विश्वास की डोर अब और पुरजोर

सम्मानित पाठकगण

बिहार प्रदेश में हिंदी दैनिक गरीब दर्शन आज अपना पहला स्थापना दिवस मना रहा है। आज हीं के दिन वर्ष 2022 के 28 अप्रैल को शुरू हुए गरीब दर्शन अखबार अपनी विश्वसनीयता और उच्च मूल्यों के लिए जाना जाता है। यही कारण है कि इसके लिए कहा भी जाता है न्यूज़ पेपर विद द सोल। आज यहां इस अखबार की अपनी विश्वसनीयता तेजी से मशहूर है। 28 अप्रैल 2022 को विकाश कुमार राय ने गरीब दर्शन नाम से इसकी शुरुआत की थी। इसके शुभारंभ में मुख्य भूमिका संस्थापक सह मुख्य संपादक रितुरंजन कुमार की रही है जिसे भुलाया नहीं जा सकता है। वर्ष 2022 में जब गरीब दर्शन का प्रकाशन शुरू हो रहा था तो हमारे पास सिर्फ साहस था। आप पाठकों ने गरीब दर्शन पर अपना विश्वास जताया। आपके विश्वास की ताकत से इस अखबार ने पत्रकारिता की दिशा बदली और  ऊंचाइयों के नए आयाम को हासिल किया। प्रधान संपादक सुभाष पाण्डेय एवं प्रबंध संपादक दिग्विजय भारद्वाज ने गरीब दर्शन की सबसे बड़ी ताकत उसके पाठक वर्ग के हित को सर्वोपरि रखते हुए प्रथम वर्ष का सफर तय किया है। उम्मीद ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि पाठकों के विश्वास रूपी ताकत का साथ भविष्य में यूं ही मिलता रहेगा। गरीब दर्शन परिवार उन सबका धन्यवाद करता है जिन्होंने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से अच्छे और विषम परिस्थिति में साथ दिया है।