भारत के पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी का निधन

अमित शाह, नित्यानंद राय, प्रिंस राज ने जताया शोक 

भारत के पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी का निधन

गरीब दर्शन / समस्तीपुर - भारत के पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के निधन पर हर क्षेत्र के बड़ी शख्सियतें दु:ख व्यक्त कर रही हैं। 77 वर्ष के उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली, वह बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज थे। बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने उनके निधन पर शोक जताते हुए लिखा, बिशन सिंह बेदी के निधन की खबर सुनकर दु:ख हुआ। भारतीय क्रिकेट ने आज एक आइकन खो दिया। बेदी सर ने क्रिकेट के एक के पूरे युग को रास्ता दिखाया है। उन्होंने अपनी स्पिन गेंदबाजी से क्रिकेट पर एक अमिट छाप छोड़ी है, इस मुश्किल समय में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। गृह मंत्री अमित शाह, गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, समस्तीपुर के संसद प्रिंस राज, विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने भी बिशन सिंह बेदी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा कि विशन सिंह बेदी न सिर्फ क्रिकेट जगत में अपने योगदान के लिए बल्कि पिच पर जादू बिखेरने वाले एक गेंदबाज के तौर पर भी हमारी यादों में जिंदा रहेंगे। इधर बिशन सिंह बेदी के निधन की खबर आम होते ही समस्तीपुर जिले के क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई।