सज गया माता रानी का दरबार, दर्शन को उमड़ा जनसैलाब

सज गया माता रानी का दरबार, दर्शन को उमड़ा जनसैलाब

सज गया माता रानी का दरबार, दर्शन को उमड़ा जनसैलाब
सज गया माता रानी का दरबार, दर्शन को उमड़ा जनसैलाब

गरीब दर्शन/हाजीपुर - महाअष्टमी को लेकर रविवार को माता रानी का दरबार सज गया। जिले के महुआ नगर परिषद् के गांधी स्मारक दूर्गा पूजा समिति, जय माता दी दुर्गा पूजा समिति पातेपुर रोड महुआ, नवयुवक दुर्गा पूजा समिति, पुरानी बाजार महुआ स्थित पूजा पंडालों में श्रद्धालु पुरुष महिलाओं  की भारी भीड़ उमड़ी। महिलाओं ने जहां माता की खोईंचा भरें, वहीं पुरुषों ने धुप, दीप,पुष्प और नैवेद्य चढ़ाकर माता रानी से अपने परिवार,समाज, ईष्ट मित्रों के लिए सुख-शांति और समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। उक्त स्थानों पर सुरक्षा-व्यवस्था हेतु जिला प्रशासन के निर्देश पर सीसीटीवी टीवी कैमरे से निगरानी की जा रही थी। वहीं चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल पुरी तरह मुस्तैद रही।