हाथी पर चढ़कर आज आयेंगी माता दुर्गा अच्छी बारिश के आसार: आचार्य सुजीत शास्त्री

हाथी पर चढ़कर आज आयेंगी माता दुर्गा, अच्छी बारिश के आसार:आचार्य सुजीत शास्त्री

हाथी पर चढ़कर आज आयेंगी माता दुर्गा अच्छी बारिश के आसार: आचार्य सुजीत शास्त्री

  नवरात्र विशेष 

गरीब दर्शन - आज से शारदीय नवरात्र प्रारंभ हो रहा है। इस बार माता का हाथी पर होगा। इसका फल सुवृष्टि या अधिक वर्षा है। देश काल के लिए हाथी पर आगमन शुभ माना जाता है।  वही गमन मुर्गा पर हो रहा है जिसका फल आमजन में व्याकुलता, व्यग्रता आदि के रूप में दिखता है। माता के आगमन का फल शुभ तथा गमन का फल अशुभ है। आचार्य सुजीत शास्त्री (मिट्ठू बाबा) ने बताया कि अश्विन शुक्ल प्रतिपदा को  स्नानादि कर मन में संकल्प लेना चाहिए। तिथि, वार, नक्षत्र, गोत्र, नाम इत्यादि लेकर यह संकल्प करना चाहिए कि माता दुर्गा की प्रसन्नता के लिए प्रसाद स्वरूप दीर्घायु, विपुल धन ,पुत्र-पौत्र, स्थिर लक्ष्मी, कृति, लाभ, शत्रु पराजय ,व्यापार वृद्धि सभी तरह की  सिद्धियों के लिए शारदीय नवरात्र में कलश स्थापना, दुर्गा पूजन ,कुंवारी पूजन करना चाहिए।शारदीय नवरात्र के नौ दिनों में मां के नौ स्वरूपों  शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी ,कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री की पूजा की जायेगी ।