चंदयान तीन की सफल  लैंडिंग पर लोगो मे ख़ुशी 

मिठाइयाँ खिला एक दूसरे को दी बधाई 

चंदयान तीन की सफल  लैंडिंग पर लोगो मे ख़ुशी 

गरीब दर्शन /सीवान - चंद्रयान तीन की लैंडिंग को लेकर शहर से लेकर गाँव तक के लोगो मे जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा था। लोग सुबह से ही उस घड़ी की प्रतीक्षा कर रहे थे की कब इसरो द्वारा यह उद्घोषड़ा की जाएगी की चंद्रयान 3 सफलतापूर्वक चाँद की  सतह पर उतर गया है। बुधवार की शाम 6 बजे शहर मे एक अघोषित कर्फ्यू जैसा नजारा देखने को मिला। सभी लोगों की नजरें चन्द्रयान तीन के सफल लैंडिंग को देखने मे लगी हुई थी। जिले मे कई जगह तो इसके सफल लैंडिंग के लिए हवन तथा महामृत्युंजय का पूजा-पाठ हो रहा था। चंद्रयान तीन के सफल लैंडिंग होते ही रामदेव विचार मंच के जिलाध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह ने इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई व शुभकामनायें प्रेषित करते हुए कहा की देश के गौरव को चार चाँद लगाने वाला कार्य इसरो द्वारा किया गया है इसकी जितनी भी प्रशंसा की जाय कम है। पचरूखी प्रखंड प्रमुख के प्रतिनिधि महावीर प्रसाद ने इसरो को बधाई देते हुए इसे एतिहासिक दिन करार दिया। इसरो की इस सफलता पर शहर के प्रसिद्ध डॉक्टर आशुतोष दिनेन्द्र ने इसे  इसरो के वैज्ञानिको के दिन रात की कड़ी मेहनत का प्रतिफल बताया और इसे इतिहास मे मिल का पत्थर करार दिया।