प्रदेश भाजपा के संगठन में युवाओं को दी जा रही तरजीह
प्रदेश के सह कोषाध्यक्ष आशुतोष शंकर ने कहा-- लोक सभा एवं विधानसभा चुनाव में भाजपा आर- पार की लड़ाई लड़ेगी

गरीब दर्शन/पटना - भाजपा संगठन में युवाओं को बराबरी की भागीदारी दी जा रही है युवाओं को संगठन में आगे बढ़ाने का कार्य लगातार किया जा रहा है गठबंधन की कुछ मजबूरियां है लेकिन इसके बावजूद आगामी चुनाव में युवाओं की भागीदारी रहेगी यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह कोषाध्यक्ष आशुतोष शंकर सिंह ने पटना में अपने आवास पर प्रेस को संबोधित करते हुए कहा है। उन्होंने कहा है कि बीजेपी इस बार नीतीश कुमार और लालू यादव से सीधे टक्कर लेने वाली है। इस बार की लड़ाई आर- पार की होगी। भाजपा की टीम में अति पिछड़ा, पिछड़ा, महिला एवं खासकर युवाओं को तरजीह दिया गया है। फारवर्ड कास्ट पर पकड़ को और ज्यादा मजबूत करने की कवायद की गई है। भाजपा में संगठन लोगों की जरूरतों एवं आकांक्षाओं और उभरती राजनीतिक स्थिति के अनुसार खुद को नया रूप देता रहता है। आज जो दिख रहा है,वह अचानक नहीं हुआ है। 2014 के लोकसभा चुनाव के तुरंत बाद तत्कालीन पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में बदलाव शुरू हो गए हैं और यह प्रक्रिया अब तक जारी है। इसने पार्टी में कर्मिक पीढीगत बदलाव के लिए मंडल और जिला स्तर से युवाओं को मिलाया है, हालांकि सामाजिक समीकरण बनाए रखा गया है। यहीं बात भाजपा को अन्य पार्टियों से अलग बनाती है। यहां बताते चलें कि लोकसभा चुनाव 2024 और विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर बिहार बीजेपी ने अपनी नई टीम की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने सोशल इंजीनियरिंग को साधते हुए इस टीम की घोषणा की है। पुरानी टीम से मात्र 6 लोगों को ही मौका दिया गया है। बाकी लोगों को की छुट्टी कर दी गई है। श्री चौधरी ने अपनी टीम में अपने विश्वास पात्रों को जगह देने के साथ-साथ पुराने प्रदेश अध्यक्ष के लोगों को भी जगह दी है ताकि गुटबाजी की कोई गुंजाइश नहीं रहे।