रोहितदेव झा अटल मिथिला सम्मान से सम्मानित

रोहितदेव झा अटल मिथिला सम्मान से सम्मानित

रोहितदेव झा अटल मिथिला सम्मान से सम्मानित

मधुबनी/ दिल्ली गरीब दर्शन-  अटल भारत फाउंडेशन के द्वारा भारत के यशस्वी पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर नई दिल्ली के ला मेरीडियन होटल में अटल मिथिला सम्मान का आयोजन किया गया जिसमें मधेपुर, मधुबनी के सुपुत्र रोहितदेव झा को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के द्वारा अटल मिथिला सम्मान से सम्मानित किया गया। बताते चलें कि रोहितदेव झा देवानंद झा के पुत्र हैं। श्री झा प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन, बिहार के उपाध्यक्ष और मधुबनी जिला के अध्यक्ष हैं। साथ ही वे शारदा विष्णु शिक्षायतन, मधेपुर के निदेशक भी हैं। श्री झा की प्रारंभिक शिक्षा मधेपुर स्थित शारदा विष्णु शिक्षायतन से हुई और तत्पश्चात उन्होंने बी टेक (इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इलेक्ट्रिकल) मणिपाल, उडुपी से प्राप्त किया। प्रारम्भ से ही मेधावी थे और हर वर्ग में अव्वल आते रहे। संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सर्विसेज परीक्षा में उत्तीर्ण हुए और उनका चयन भारतीय राजस्व सेवा के लिए हुआ। सम्प्रति वे संयुक्त आयुक्त-आयकर स्तरीय पदाधिकारी हैं और दिल्ली में पदस्थापित हैं। प्रतिनियुक्ति पर भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान भारत के वरिष्ठ पदाधिकारी हैं। अपने लगन औऱ श्रमशीलता की बदौलत उन्होंने आयुष्मान भारत योजना का लाभ भारत के सभी राज्यों के गरीब लोगो तक पहुंचाया है। इसी कारण उन्हें इस सम्मान से नवाजा गया है। अपने उत्तरदायित्व निर्वहन के क्रम में वे चीन, जापान, थाईलैंड, मलेशिया, सिंगापुर, फ्रांस समेत कई अन्य देशों का भ्रमण कर चुके हैं और देश के अंदर नियमित भ्रमण पर रहते हैं। श्री झा को सम्मान मिलने की समूचा से मिथिलांचल गौरवान्वित हुआ है और लोगो में खुशी व्याप्त है। बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, दरभंगा के सांसद गोपालजी ठाकुर, मधुबनी के सांसद अशोक यादव, झंझारपुर के सांसद रामप्रीत मंडल, बिहार सरकार के मंत्री रामप्रीत पासवान, पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक नीतीश मिश्रा, विधान पार्षद घनश्याम ठाकुर और सुमन कुमार महासेठ, नगर विधायक समीर कुमार महासेठ, रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र झा, प्रो डॉ अमर कुमार, प्रो डॉ विनय कुमार दास, वरिष्ठ साहित्यकार उदय जायसवाल, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित चंदना दत्ता, शिक्षासेवी  एस एन लाल, ब्रह्मदेव यादव एवं  गुड्डु सिंह, सूचना प्राद्यौगिकी विशेषज्ञ राहुल रंजन, मानवाधिकार विशेषज्ञ डी पी कर्ण समेत समाज के कतिपय प्रबुद्धजनों ने उन्हें अपनी शुभकामना प्रेषित दिया है।