सदर अस्पताल में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है 4 बेड का आईसीयू

ड्यूटी रोस्टर के आधार पर उपलब्ध रहती है मेडिकल टीम एवम् स्वास्थ्य कर्मी

सदर अस्पताल में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है 4 बेड का आईसीयू

सहरसा, 21 जुलाई। जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन की ओर से कई पहल की जा रही है। सदर अस्पताल सहरसा में  कोरोना काल के दौरान 4 बेड के आई सी यू कक्ष का शुभारभ किया गया था। अपने स्थापना के समय से लगातार आईसीयू कक्ष की सुविधा आमजनों को दी जा रही है। आई सी यू में मेडिकल टीम की प्रतिनियुक्ति के साथ साथ ड्यूटी रोस्टर के आधार पर अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की प्रतिनियुक्ति भी की गई है।

साप्ताहिक रोस्टर के अनुसार तैनात रहते हैं स्वास्थ्य कर्मी -
जिले के आई सी यू कक्ष में उपाधीक्षक कार्यालय द्वारा निर्गत आदेश के द्वारा हर तीन शिफ्ट में कर्मियों की तैनाती रहती है। आई सी यू की निर्बाध सेवा सुनिश्चित करने के लिए सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे, दोपहर दो बजे से रात 8 बजे एवम् रात्रि 8 बजे से सुबह 8 बजे तक अलग - अलग शिफ्ट में अलग - अलग स्वास्थ्य कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई। इसके साथ ही अस्पताल में रात्रि ड्यूटी करने वाले ये कर्मी बच्चा वार्ड, महिला वार्ड, महिला एवम् पुरुष सर्जिकल वार्ड, कालाजार वार्ड आदि की  देख - रेख् में भी रहते  हैं। 

वर्ष 2022 में आई. सी. यू. कक्ष में 92 लोगों का ही चुका है इलाज -
जिले के सिविल सर्जन किशोर कुमार  मुधप ने बताया कि कोरोना काल से अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस आई सी यू कक्ष के माध्यम से सैकड़ों लोगों का  इलाज हुआ है। वर्ष 2022 के  आंकड़ों की बात की जाए तो इस वर्ष गत बुधवार तक कुल 92 मरीजों को आई सी यू की सुविधा प्रदान की जा चुकी है। जिसमें  से 76 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हुए हैं। अन्य 16 मरीजों की मौत गंभीर बीमारी के कारण हुआ है। सिविल सर्जन ने बताया कि आए दिन आकस्मिक दुर्घटनाओं एवम् गंभीर रोगों के इलाज तथा आपातकाल इलाज की स्थिति में निजी अस्पताल में आई सी यू की  सुविधा पर आने वाला खर्च काफी ज्यादा होता है। इसलिए सदर अस्पताल में स्थापित अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस निःशुल्क आई सी यू की सेवा लोगों को आपात कालीन इलाज हेतु अवश्य लेनी चाहिए।