बोधगया में सेवा भारती समीति का हुआ गठन

बोधगया में सेवा भारती समीति का हुआ गठन

बोधगया में सेवा भारती समीति का हुआ गठन

बोधगया में सेवा भारती समीति का हुआ गठन

 विवेक कुमार पांडेय 

बोधगया  /   बोधगया दोमुहान स्थित डेल्टा होटल में गया जिला सेवा भारती का बैठक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संचालक  संजय सिंह के अध्यक्षता में, बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष सेवा भारती के अनिल कुमार तथा संरक्षक प्रमोद कुमार की उपस्तिथि में सम्पन हुआ। इस बैठक में संघ के दक्षिण बिहार प्रदेश के सह प्रांत प्रचारक उमेश रंजन भी उपस्थित रहें।बैठक में बोधगया सेवा भारती की समिति का गठन किया गया। समीति के अध्यक्ष श्री नन्द किशोर प्रसाद, उपाध्यक्ष संजय यादव, डॉ बिनोद कुमार, सचिव संतोष कुमार, कोषाध्यक्ष किशोरी प्रसाद को चुना गया। इसके साथ कार्यकारिणी सदस्य के रूप में 15 अन्य लोगों को भी चूना गया है।जिसमें भोला मिश्रा, डॉ सुबोध बिहारी, सुरेन्द्र, डॉ कमलेश, विनय सिंह, सियाराम सिंह, डॉ निरंजन, सुरेश सिंह, गौरव कुमार, रजत कुमार, निरंजन कुमार, निशांत कुमार, नरेन्द्र पांडे, बिनोद सिंह, चंद्रेश्वर यादव एवं संजय सिंह डेल्टा होटल के मालिक इस समिति के संरक्षक चूने गए।
बताया जाता है कि यह समिति बोधगया क्षेत्र में पिछड़े तथा वंचित समाज के बीच उनके विकास के लिए बाल संस्कार केंद्र, बहनों के लिए सिलाई केंद्र, चकित्सा की व्यवस्था करेगी।वहीं समीति गठन के बाद समिति के सभी कार्यकर्ता अगले एक माह में 3 बार संस्कार केन्द्र खोलने का संकल्प लिया। इस बैठक में गया जिला सेवा भारती के अध्यक्ष राहुल दत्ता, सचिव विक्की बरनवाल, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार, रंजन कुमार तथा जिला कार्यवाह ओम प्रकाश त्रिवेदी भी उपस्थित रहें।