शशांक कुलकर्णी की किताब नेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज

शशांक कुलकर्णी की किताब नेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज

शशांक कुलकर्णी की किताब नेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज

जम्मू केंद्रीय विश्वविद्यालय के युवा लेखक और शोधकर्ता शशांक कुलकर्णी को नेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में स्थान मिला है।
नेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के मुख्य संपादक नीलेश अम्बेडकर ने उन्हें विश्व रिकॉर्ड का आधिकारिक प्रमाण पत्र प्रदान किया जिसमें उन्होंने उल्लेख किया कि शशांक कुलकर्णी ने किसानों बने राष्ट्रीय किसान आयोग जिसे  लोकप्रिय रूप से स्वामीनाथन आयोग के नाम से जाना जाता है। इस आयोग पर पहली विशेष पुस्तक लिखने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है। इस बहुचर्चित किताब का नाम 'स्वामीनाथन कमीशन: ए फाउंडेशन ऑफ फार्मर्स पॉलिसीज इन इंडिया ' है। इस पुस्तक को भारतीय हरित क्रांति के जनक प्रो. एम. एस. स्वामीनाथन से प्रस्तावना मिली।

यह पुस्तक प्रतिष्ठित पब्लिशिंग हाउस एकेडमिक फाउंडेशन, नई दिल्ली द्वारा प्रकाशित की गई है। शशांक ने अपने जीवन के कुछ महत्वपूर्ण वर्ष राष्ट्रीय किसान आयोग, स्वामीनाथन आयोग की इन पांच सबसे महत्वपूर्ण रिपोर्टों के गहन विश्लेषण और समीक्षा में बिताए हैं।

स्वामीनाथन आयोग हमारे देश में एकमात्र और पहला आयोग है जो विशेष रूप से किसानों के लिए स्थापित किया गया है। इस महत्वपूर्ण पुस्तक के माध्यम से, स्वामीनाथन आयोग की सभी महत्वपूर्ण सिफारिशें और अवलोकन अब नीति निर्माताओं, कृषि अधिकारियों, किसान नेताओं, किसान शोधकर्ताओं, छात्रों और भारत और दुनिया के सभी नागरिकों के लिए आसानी से उपलब्ध हैं।

शशांक कुलकर्णी वर्तमान में जम्मू और कश्मीर के केंद्रीय विश्वविद्यालय में लोकनीति  और लोक प्रशासन विभाग में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के वरिष्ठ रिसर्च फेलो के रूप में कार्यरत हैं और पिछले कुछ वर्षों से भारत की कृषि और किसान नीतियों में शोध कर रहे हैं।

उन्होंने अब तक विभिन्न विषयों पर मराठी, हिंदी और अंग्रेजी में कुल दस पुस्तकें लिखी हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित विश्व पत्रिकाओं में शोध पत्र भी प्रकाशित किए हैं और कई अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में भाग लिया है। हाल ही में, अंतर्राष्ट्रीय संगठित अनुसंधान संस्थान ने उन्हें भारत की किसानों की नीतियों में उनके बहुमूल्य योगदान के लिए अंतर्राष्ट्रीय युवा शोधकर्ता पुरस्कार से सम्मानित किया है।

इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए शशांक को लोक नीति एवं लोक प्रशासन विभाग के प्रमुख प्रो सुनील धर के साथ-साथ इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल के अध्यक्ष डॉ. पंकज मेहता और चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरप्रीत सिंह द्वारा जम्मू केंद्रीय विश्वविद्यालय के केंद्रीय परिसर में सम्मानित किया गया ।