छात्र संघर्ष समिति कमिटी का हुआ गठन
छात्र संघर्ष समिति कमिटी का हुआ गठन

मधुबनी / गरीब दर्शन - आर के कॉलेज मधुबनी स्थित छात्र संघ कार्यालय में रहिका प्रखंड और बीएम कॉलेज रहिका के छात्र संघर्ष समिति की बैठक हुई।बैठक की अध्यक्षता छात्र संघर्ष समिति अध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने किया। मधुबनी जिला के सभी महाविद्यालयों, प्रखंड और अनुमंडल स्तर पर छात्र संघर्ष समिति के 51 सदस्यीय पदाधिकारियों का गठन किया जा रहा है, जिसपर गहन विचार विमर्श किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए संतोष कुमार यादव ने कहा कि मधुबनी जिला में छात्र संघर्ष समिति को सबसे मजबूत छात्र संगठन बनाने के उद्देश्य से जिले के छात्र एवं युवा मजबूत साथियों को संगठन से जोड़ा जा रहा है। बैठक के बाद रहिका प्रखंड एवं बी एम कॉलेज रहिका में छात्र संघर्ष समिति के कमिटी का गठन किया गया। सभी पदाधिकारियों को अध्यक्ष संतोष कुमार यादव के द्वारा मनोनयन पत्र दिया गया। छात्र संघर्ष समिति के प्रखंड रहिका के अध्यक्ष पद पर संजीव कुमार यादव, उपाध्यक्ष पद पर राहुल कुमार शाह, आशुतोष कुमार राय , मोहम्मद सजाउल, चंदन कुमार साह, विकास कुमार यादव, राहुल कुमार मंडल, मोहम्मद फैज अकरम ,मोहम्मद नैयर फातमी , विनय कुमार , रौशन कुमार झा, दिलीप कुमार राम, राहुल कुमार यादव, कुंदन कुमार यादव, महासचिव पद पर रमेश कुमार महतो, सोनू कुमार, विजय कुमार महतो ,जयप्रकाश यादव, ब्रह्मानंद यादव ,सचिन कुमार, पंकज कुमार पासवान, आशीष कुमार, मोहम्मद जफर , वीरेंद्र कुमार यादव, विपिन राम , सुमन कुमार यादव, संदीप कुमार राम, वीरू कुमार, राजा कुमार ,सचिव पद पर सुभाष कुमार, राहुल कुमार यादव को मनोनीत किया गया है। बीएम कॉलेज रहिका में छात्र संघर्ष समिति के महाविद्यालय प्रभारी पद पर अरुण कुमार कुशवाहा, महाविद्यालय अध्यक्ष पद पर मोहम्मद इकलाख, प्रधान महासचिव पद पर चंद्र विवेक यादव, उपाध्यक्ष पद पर दिल शेर खान, संतोष कुमार साहू, मोहम्मद रियाज, सूरज कुमार कामत, अमित कुमार सहनी, शंकर कुमार यादव, महासचिव पद पर नैयाज अहमद, मोहम्मद रफीक, रौशन कुमार को मनोनीत किया गया है। बैठक में मुख्य रूप से छात्र संघर्ष समिति के जिला प्रधान महासचिव सुरेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष बादल गुप्ता, ब्रह्मदेव यादव, चंदन यादव, सुदर्शन साह, विजय कुमार यादव, मुलायम सिंह, सोनू सिंह, मुकेश यादव, मणिशंकर यादव, छात्रसंघ अध्यक्ष राहुल पासवान, छात्र संघ महासचिव पदमकान्त यादव, मो नसरुद्दीन , दयानंद शाह, मिंटू कुमार यादव, मो शाहनवाज, मो इक़बाल, मो बादशाह खान सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।