जिला कांग्रेस कार्यालय में देशरत्न डॉ राजेन्द्र प्रसाद की 138वीं जयंती मनायी गयी
जिला कांग्रेस कार्यालय में देशरत्न डॉ राजेन्द्र प्रसाद की 138वीं जयंती मनायी गयी

जिला कांग्रेस कार्यालय में देशरत्न डॉ राजेन्द्र प्रसाद की 138वीं जयंती मनायी गयी।
(हसनैन दीवाना)
जहानाबाद ! स्वतंत्रता संग्राम के महान योद्धा देश के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ राजेन्द्र प्रसाद कि 138वीं जयंती जिला कांग्रेस कार्यालय में उपाध्यक्ष प्रो भूषण कुमार सिंह की अध्यक्षता में मनाई गई। इस अवसर पर पहले उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राजेन्द्र बाबु एक साधारण किसान परिवार में जन्म लिये थे। वे बचपन से ही मेधावी छात्र थे। गरीबी के कारण पढ़ने के लिए पैदल स्कूल जाते थे। अंग्रेजों के खिलाफ महात्मा गांधी के नेतृत्व में भारत छोड़ो आंदोलन में सम्मिलित हो गये। इस दौरान अंग्रेजी हुकूमत द्वारा उन्हें कई तरह की यातनाएं दी गई। उन्होंने कई वर्षों तक जेल की सजा काटी और अंग्रेजों के खिलाफ लड़ते रहे। 1947 मे भारत आजाद हुआ। उनकी विशेषताओं को देखते हुए उन्हें भारत का राष्ट्रपति बनाया गया। इस अवसर पर कई नेता उपस्थित थे।