बिना मुखिया के हुआ मुखिया संघ का चुनाव

बिना मुखिया के हुआ मुखिया संघ का चुनाव

बिना मुखिया के हुआ मुखिया संघ का चुनाव

बिना मुखिया के हुआ मुखिया संघ का चुनाव

 विवेक कुमार पांडेय 

कोंच। कोंच प्रखंड के 18 पंचायत के मुखिया को लेकर मुखिया संघ के अध्यक्ष , उपाध्यक्ष , सचिव एवं कोषाध्यक्ष का चयन के लिए प्रखंड कार्यालय के किसान भवन में चुनाव आयोजित किया गया। जिसमें चबुरा पंचायत के मुखिया संजय यादव उपस्थित नहीं थे। वहीं 17 पंचायत के मुखिया में से कई मुखिया भी उपस्थित नहीं थे और उनके बदले में उनके पति या उनके प्रतिनिधि उपस्थित होकर अध्यक्ष , उपाध्यक्ष , सचिव एवं कोषाध्यक्ष का चयन कर लिया गया है । जो प्रखंड में चर्चा का विषय बना हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रखंड कार्यालय के किसान भवन में अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवार राम निवास वर्मा , दिलीप कुमार एवं शिव कुमार चौहान मुखिया संघ अध्यक्ष के लिए खड़े हुए। जिसमें उतरेन मुखिया राम निवास वर्मा को 9 मत, परसावां मुखिया दिलीप कुमार को 5 मत तथा गौहरपुर मुखिया शिव कुमार चौहान को 3 मत प्राप्त हुए। अधिक मत प्राप्त होने पर राम निवास वर्मा को मुखिया संघ का अध्यक्ष चुन लिया गया। वहीं , उपाध्यक्ष पद के लिए तिनेरी मुखिया प्रतिनिधि मो. इंतेशाब को निर्विरोध चुना गया। जबकि तिनेरी पंचायत के मुखिया शबीला बानो अनुपस्थित रहीं। मुखिया संघ का सचिव आँती पंचायत के मुखिया पति संजय यादव को बनाया गया। जबकि आँती मुखिया सुनिता कुमारी अनुपस्थित रहीं। मुखिया संघ के कोषाध्यक्ष मंझियावां पंचायत के मुखिया पति राज बब्बर सिंह को बनाया गया। जबकि मंझियावां मुखिया मंजू देवी उपस्थित नहीं रहीं। वहीं , मुखिया समर्थकों ने बताया कि प्रखंड के 18 पंचायत में से सिर्फ एक ही गाँव पंचायत से महिला मुखिया कलावती देवी शामिल रहीं जबकि अन्य महिला मुखिया को उनके प्रतिनिधि के कारण उपस्थित होने का मौका नहीं मिल पाया। बताते चलें कि महिला सशिक्तकरण 2001 के लिए राष्ट्रीय नीति महिलाओं के अधिकारों और कानूनी हक को सुरक्षा प्रदान करने के लिए सन् 1990 में संसद के एक अधिनियम द्वारा राष्ट्रीय महिला आयोग की स्थापना की गयी। पंचायतों और नगर निगमों में महिलाओं के लिए सीटें आरक्षित करने के लिए सन् 1993 में 73 वां और 74 वां संविधान संशोधन किया गया। बावजूद , उनका हक और अधिकार को छीन लिया जा रहा है जो नारी शशक्तिकरण का अपमान साबित हो रहा है।