युवती को मिला प्रेम मे धोखा न घर की रही न घाट की
युवती को मिला प्रेम मे धोखा न घर की रही न घाट की

गरीब दर्शन/महाराजगंज - सिवान के सराय ओपी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने बताया कि वह अपने मामा के घर गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के एक गाँव में रहती थी। महाराजगंज थाना क्षेत्र के रिसौरा पंचायत के विशुनपुरा के उमर अंसारी का 22 वर्षीय पुत्र अमीर हुसैन उर्फ गोलू कुमार का बिशुनपुरा में ही दुकान था जहां अक्सर (2021वर्ष) वह दोनों मिला करते थे| अमीर हुसैन लड़की से बोलने लगा की तुम मुझसे शादी करो नही तो मैं जहर खा लूंगा,फांसी लगा लूंगा,पटरी पर जान दे दूंगा। जिसके बाद पीड़िता युवती 16 साल के उम्र में उसके बहकावे में आ गई| और दोनो हैदराबाद के लिए निकल गए| और कहने को दिखावे की शादी कर लेते (क़ानूनी रूप से नहीं) है| युवक लगातार दो साल तक लड़की के साथ संबंध बनाता रहा। जब लड़की गर्भवती हो जाती है तो लड़का गर्भपात करवा है।क्योंकि उसे मालुम है की लड़की का उम्र 18 साल नही हुआ है जिससे की वह कही कानूनी दांव पेंच में फंस न जाय।
लड़का-लड़की को लगातार भरोसा दिलाता रहता है की तुम्हारा उम्र जब 18 साल होगा तो मैं शादी कर लूंगा। जब लड़की का उम्र अप्रैल 2023में 18 साल की होने वाली होती है,तो लड़का जनवरी 2023 मे ही छोड़ कर कही और चला जाता है पर लड़की के संपर्क में रहता है। लेकिन धीरे धीरे लड़की के पास अमीर हुसैन उर्फ गोलू कॉल करना बंद कर देता है। जिसके बाद लडकी परेशान हो जाती है।तब लड़की लड़का से बात करती है तो उसे धर्मेन्तरण की बात कहता है जिसके लिए लड़की राजी नहीं होती तो वह बताता है की हमे तुमको नही रखना है और मै तुमसे शादी नहीं करूंगा । जिसके बाद लडकी हैदराबाद से सीधे लड़का के घर सीवान के महराजगंज थाना क्षेत्र के रिसौरा पंचायत के विशुनपुरा गाँव आती है और लड़के के घर में रहने की बात कहती है तब वहा हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो जाता है, लडके के परिजन उसे रखने को तैयार नहीं होते। गाँव के लोग इसकी सूचना 112 टीम को देते है| मौके पर 112 की टीम पहुंचती है,और लड़की को महराजगंज थाना ले जाती है।जिसके बाद महाराजगज पुलिस कहती है की हमारे थाना की घटना नहीं है इसलिए महिला थाना जाओ। महाराजगंज थाने की पुलिस युवती पर करुणा दिखाते हुए कुछ पैसे देकर महिला थाने जाने की बात कहते है।पुनः लड़की महिला थाना सिवान को जाती है जहां महिला थानाध्यक्ष उसकी किसी प्रकार की मदद करने से इंकार कर देती है। अब हालात यह है की लड़की दर-दर की ठोकरे खाने को मजबूर है एक तरफ लड़की के परिजन उसे घर मे पनाह देने को तैयार नहीं है तो दूसरी तरफ लडके के परिजन स्वीकार करने को।अभी तक कोई सामाजिक संगठन भी युवती की मदद को आगे नहीं आया है।
क्या कहती है महिला थाना की एसएचओ
महिला थाना की एसएचओ अनुराधा कुमारी से बात करने पर बताया की चुकी लड़की को लड़का हैदराबाद छोड़कर चला गया है और वहा पर जीरो एफआईआर दर्ज है तो अब वही पर सुनवाई हो सकता है।
क्या कहते है रिसौरा पंचायत के मुखिया आनंदी साह
लड़कियों को ऐसा कदम नहीं उठाना चाहिए, जिससे वह कही की न रहे,अपने मां-बाप के इज्जत का ख्याल रखे । अगर कोर्ट मैरिज या अरेंज मैरिज हुआ होता तो ऐसा नहीं होता।
क्या कहते है अखिल भारतीय पंचायत परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार द्विवेदी
लड़कियों को इस प्रकार नही करना चाहिए,ताकि ऐसी परिस्थिति उतपन्न हो,अब पुलिस प्रशासन को भी युवती की मदद कर उसे न्याय दिलाना चाहिए।प्राप्त जानकारी के अनुसार युवती एक बार पुनः न्याय की अपेक्षा से हैदराबाद जाने की तैयारी मे है।