पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत करना संकल्प यात्रा का मुख्य उद्देश्य - राजू तिवारी 

पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत करना संकल्प यात्रा का मुख्य उद्देश्य - राजू तिवारी 

पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत करना संकल्प यात्रा का मुख्य उद्देश्य - राजू तिवारी 

गरीब दर्शन / सहरसा - लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट ,संकल्प यात्रा जिला परिषद, पूजा बैंक्विट हॉल में कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिलाध्यक्ष महेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित संकल्प यात्रा कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी सहित सभी प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष तथा राज्य प्रचार प्रसार प्रमुख संजय सिंह शामिल रहे। प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी को चांदी का मुकुट, तलवार, पाग एवं शॉल देकर प्रदेश प्रचार प्रसार प्रमुख सह सिमरी बख्तियारपुर के पूर्व प्रत्याशी संजय कुमार सिंह ने सम्मानित किया। सभी प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्षों को पाग एवं शाल देकर सम्मानित किया गया। संकल्प यात्रा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा कि बिहार फर्स्ट -बिहारी फर्स्ट संकल्प यात्रा का उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत कर पार्टी के मुख्य विजन बिहार फर्स्ट -बिहारी फर्स्ट को मजबूत कर बिहार में स्वच्छ एवं पारदर्शी सरकार लाना है। वही चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाना है। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते राजू तिवारी ने कहा आपकी बदौलत पार्टी है। सभी कार्यकर्ताओं ने जो संगठनात्मक एकता का परिचय दिया है।आने वाले समय में इसका लाभ सबों को मिलेगा। कार्यक्रम को संबोधित करते प्रदेश संगठन मंत्री रविंद्र कुमार सिंह ने कहा संगठन पार्टी की जान होती है।कार्यक्रम को संबोधित करते प्रदेश प्रचार प्रसार प्रमुख संजय कुमार सिंह ने कहा पार्टी को मजबूत करना सभी कार्यकर्ताओं की अहम जिम्मेदारी है। कार्यकर्ता ही संगठन में सर्वोपरि होते हैं। कार्यक्रम को प्रदेश विस्तार प्रमुख अजय कुशवाहा सभी प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष, जिला सह प्रभारी कुमार विवेक आनंद, पूर्व प्रत्याशी अब्दुर रज्जाक, पूर्व प्रत्याशी सरिता पासवान, पूर्व प्रत्याशी छत्री यादव, महिला जिलाध्यक्ष पूजा चौधरी, लेबर सेल जिलाध्यक्ष पिंटू पंडित, युवा अध्यक्ष संदीप पासवान, आई टी सेल जिलाध्यक्ष गगन पासवान,छात्र जिलाध्यक्ष अमरेश पासवान,चिकित्सा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष डॉ अजय कुमार, खेल प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष निरंजन कुमार, संसदीय बोर्ड अध्यक्ष पवन यादव, किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष संजीव कुमार, एससी एसटी जिलाध्यक्ष नवीन पासवान, डॉ के डी शर्मा, हरेकृष्ण कुमार, मणिकांत सिंह, कमलेश्वरी पासवान, राजेन्द्र कुमार, हरेराम शर्मा, रमेश चौधरी, अरुण कुमार यादव, संजय पोद्दार, दुर्गेश कुमार पासवान, भवेश यादव, मो सद्दाम, कृष्ण कुमार चौधरी, नरेश गुप्ता, अजय कुमार आजाद, चंद्रशेखर सिंह, कुमोद कुमार, निर्मल भगत, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार यादव सहित अन्य ने संबोधित किया।