लूट की योजना बना रहे 03 अपराधकर्मी हथियार गोली के साथ गिरफ्तार
लूट की योजना बना रहे 03 अपराधकर्मी हथियार गोली के साथ गिरफ्तार

गरीब दर्शन/मोतिहारी - पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि बजरिया थाना क्षेत्र के अंबिका नगर में कुछ अपराधकर्मी हथियार गोली से लैश होकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से एकत्रित हुए हैं। प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु कान्तेश कुमार मिश्रा, पुलिस अधीक्षक के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर थानाध्यक्ष बंजरिया थाना एवं आस-पास के थानों को अलर्ट किया गया। प्राप्त निर्देश के आलोक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर के नेतृत्व में थानाध्यक्ष बजरिया थाना द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अंबिका नगर को घेराबंदी 03 व्यक्ति को पुलिस बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। पकड़ाए व्यक्ति के पास से आग्नेयास्त्र गोली एवं चोरी की मोटरसाईकिल बरामद हुआ है। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अपराधकर्मी द्वारा लूट की घटना करने की योजना बनाने की बात स्वीकार किया गया। उक्त संदर्भ में बजरिया थाना में कांड दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई किया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपीयो में आदित्य सहनी, पे० मोतिलाल सहनी, सा०- रघुनाथपुर थाना रघुनाथपुर ओ०पी०, जिला-पूर्वी चम्पारण, अमन बैठा, पे० जीतू बैठा, सा०-सूरजपुर, थाना-पीपराकोठी, नितिन कुशवाहा, पे०- मुन्ना कुशवाहा, सा०--गरीबा, थाना- कल्याणपुर, जिला-पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी के निवासी हैं। छापामारी दल में राज, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर, पु०अ०नि० प्रभाकर पाठक, थानाध्यक्ष बजरिया थाना, पु०अ०नि० चन्द्रभूषण झा, बंजरिया थाना, सशस्त्र बल बजरिया थाना शामिल हैं।