मिनी देवघर सर्वेश्वर धाम, पटसा में सुप्रसिद्ध मैथिली गायिका सोनी चौधरी की अद्भुत प्रस्तुति"
मिनी देवघर सर्वेश्वर धाम, पटसा में सुप्रसिद्ध मैथिली गायिका सोनी चौधरी की अद्भुत प्रस्तुति"

क्रांति कुमार पाठक / पटसा - समस्तीपुर जिले के दक्षिणी छोर पर हसनपुर प्रखंड स्थित पटसा गांव में सर्वेश्वर धाम का शिवमन्दिर बिहार में मिनी देवघर के नाम से मशहूर होने लगा है। यहां महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर पांच दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के प्रथम दिन की शुरुआत कलश यात्रा के साथ हुआ, जिसमें ग्रामीणों ने कलश लेकर पूरे गांव का भ्रमण कर बाबा सर्वेश्वर धाम में कलश को स्थापित किया। इस अवसर पर व्रती जगन्नाथ झा को वैदिक अखिलेश झा, चंद्र भूषण मिश्र, ज्योतिनाथ मिश्र आदि ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन कराया। तत्पश्चात दोपहर में ही शिव बारात की झांकी निकाली गई और रात्रि में विवाह महोत्सव का आयोजन किया गया।
इसके बाद रात्रि में मैथिली लोक गायक कुंज बिहारी मिश्र का गायन प्रस्तुत किया गया। इसी तरह कार्यक्रम के दूसरे दिन दोपहर बाद बेगूसराय से आए वरिष्ठ पत्रकार व राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ, बेगूसराय के अध्यक्ष क्रांति कुमार पाठक को सर्वेश्वर धाम कमिटी के सदस्य व पटसा गांव के पैक्स अध्यक्ष विजय मिश्रा द्वारा ससम्मान सर्वेश्वर धाम प्रांगण का भ्रमण और सर्वेश्वर बाबा का दर्शन पुजन करवाया गया। तत्पश्चात देर शाम में भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें दिल्ली से पधारीं सुप्रसिद्ध मैथिली गायिका व कवित्री सोनी चौधरी के द्वारा पंकज त्रिपाठी की शिव स्तुति 'चंद्रमा ललाट नाग है गले भयंकरा' से भजन संध्या की शुरुआत की गई। सोनी चौधरी द्वारा प्रस्तुत नए अंदाज में प्रस्तुत इस शिव स्तुति से सैकड़ों ग्रामीण दर्शक झूम उठे। उसके बाद सोनी चौधरी ने जगत सं हारि जगदम्बे अहिंक आस बैसल छी, मांग में सिंदूर लाले मां के, सर्वेश्वर नाथ बाबा एलहूं हम तोरे शरण, वसुधा में ई अद्भुत गाम, जहिये से गेलखिन सजना निन्न उड़ि गेलई, प्रेम के डगरिया पर,जहिया से हमरा बिसरलौं यौ सजना, आबै नै छै गाम, बाबा कोन निकुंज वन बैसलों आदि कर्णप्रिय मैथिली भजनों से देर रात तक श्रोताओं को झूमते रहने को विवश कर दिया। अंत में सर्वेश्वर नाथ बाबा दुखरा हरो, गजल राज की भक्तिमय प्रस्तुति दी गई।