सीबीएसई दसवीं की छात्रा भारती ने 490 अंक प्राप्त कर दिल्ली के ईस्ट जोन में टॉपर की सूची में अपना नाम  दर्ज कराके संयुक्त चम्पारण में मचाया धमाल

--पूर्व उपप्रमुख की नतिनी व एडवोकेट पुत्री भारती मेयो इंटरनेशनल स्कूल, दिल्ली की है छात्रा

सुभाष पाण्डेय

गरीब दर्शन/पटना
हौसले बुलंद कर रास्तों पे चल दें,
 तुझे तेरा मुकाम मिल जाएगा,
बढ़ कर अकेला तू पहल कर,
देखकर तुझको काफिला खुद बन जाएगा को अक्षरसः चरितार्थ करने वाली छात्रा भारती ने सीबीएसई दसवीं की परीक्षा में दिल्ली के ईस्ट जोन के परिणाम में  टॉपर की सूची में अपना नाम दर्ज कराते हुए संयुक्त चंपारण हीं नहीं बल्कि पूरे बिहार का नाम रोशन किया है। छात्रा भारती पताही के पूर्व उप प्रमुख केदारनाथ मिश्रा की नतिनी है व एडवोकेट सुजीत कुमार मिश्रा एवं  बीणा मिश्रा की होनहार पुत्री है।वह  मेयो इंटरनेशनल स्कूल, दिल्ली की छात्रा है जिसने सीबीएसई दसवीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संयुक्त चंपारण का मान बढ़ाया है। उसने दिल्ली के ईस्ट जोन में 490 अंक प्राप्त कर टॉपर की सूची में अपना नाम दर्ज कराकर अपनी प्रतिभा का डंका बजाया है। अपनी नतनी की सफलता से गदगद पताही के पूर्व उप प्रमुख केदारनाथ मिश्रा ने कहा कि 'जो सफर की शुरुआत करते हैं, वह मंजिल भी पा लेते हैं। बस, चलने का हौसला रखना जरूरी है क्योंकि अच्छे इंसानों का तो रास्ते भी इंतजार करते हैं'। कुल कूलिंग 500 में 498 अंक प्राप्त करने वाली बच्ची भारती ने बताया है कि लगातार आठ से 10 घंटा पढ़ाई कर उसने दिल्ली के ईस्ट जोन में टॉपर की सूची में अपना नाम दर्ज कराया है। उसने अपनी सफलता का श्रेय अपने नाना केदारनाथ मिश्रा, एडवोकेट पिता सुजीत कुमार मिश्रा, माता वीणा मिश्रा तथा अपने गुरुजनों को दिया है। वह एक सफल डॉक्टर बनना चाहती है जो निरंतर समाज सेवा में अपना जीवन न्योछावर कर सके।