नीरज मिश्रा को मिला 69वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

नीरज मिश्रा को मिला 69वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

नीरज  मिश्रा को मिला 69वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

गरीब दर्शन / सहरसा

मैथिली भाषा में बनी फिल्म  राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहा है।जिसके कारण मैथिली भाषा में भी एक से बढकर एक उत्कृष्ट फिल्म बन रही है।उसी कड़ी में सहरसा जिलें के लाल नीरज कुमार मिश्रा को  पुरस्कृत किया गया है।उन्हे राष्ट्रपति के हाथों यह पुरस्कार प्राप्त हुआ। भारत में सिनेमा जगत के कलाकारों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। इस बार नीरज कुमार मिश्रा के निर्देशन में बनी फिल्म समानांतर को 69वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला है। यह पुरस्कार मैथिली भाषा में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए मिला है।नीरज कुमार मिश्रा मूल रूप से सहरसा जिले के रहने वाले हैं। फिलहाल पिछले दो दशकों से मुंबई की फिल्मी दुनिया में कार्यरत हैं। निर्देशक नीरज मिश्रा का कहना है की जब पूरा विश्व कोरोना जैसी महामारी की त्रासदी से जूझ रहा था। तब समानांतर फिल्म का बीज पड़ा। इससे पहले निर्देशक नितिन चंद्रा निर्देशित मैथिली फिल्म, मिथिला मखाना को  राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था।नीरज कुमार मिश्रा को पुरस्कार मिलने सें जिलावासियों में हर्ष व्याप्त है।वही संस्कृति मिथिला के अध्यक्ष रामकुमार सिंह,कुमार विक्रमादित्य, किसलय कृष्ण,ज्योतिषाचार्य पंडित तरुण झा,भोगेन्द्र शर्मा,रमण झा,संदीप कश्यप, मो मुख्तार आलम, प्रो अरविंद मिश्र नीरज, विमलकांत झा,अमित दीपक, अरविंद कुमार सिंह, मदन मोहन ठाकुर, मैथिल यायावर, आनंद झा,अभय मनोज सहित अन्य लोगो ने हर्ष व्यक्त किया है।